उत्तराखंड

सैनी समाज का 46वां वार्षिक उत्सव संपन्न, राज्य मंत्री सुनील सैनी रहे मुख्य अतिथि

हरिद्वार। सैनी समाज हरिद्वार भेल रानीपुर द्वारा आयोजित 46वां वार्षिक उत्सव बड़े ही दिव्य और भव्य रूप में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुनील सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भेल हरिद्वार कमेटी द्वारा आयोजित इस समारोह में सैनी समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री सुनील सैनी ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में सुनील सैनी ने कहा कि हरिद्वार का सैनी समाज सशक्त और समृद्ध है तथा सामाजिक सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर भेल रानीपुर सैनी समाज के अध्यक्ष राजीव सैनी, उपाध्यक्ष मनोज सैनी, सचिव योगेश कुमार सैनी, सह सचिव अनूप सैनी, कोषाध्यक्ष कमल सैनी, डॉ. महिपाल सैनी, प्रसिद्ध कवि किसले सैनी, विनय सैनी, अंशु कुमार और विनीत सैनी सहित समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। सुनील सैनी ने सभी को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में यह कार्यक्रम और भी भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने सैनी समाज के युवाओं से आह्वान किया कि वे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें और “सेवा ही परम धर्म” के सिद्धांत को अपनाते हुए अपने जीवन को उज्ज्वल बनाएं। वार्षिक उत्सव के अवसर पर उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले को भी याद करते हुए उनके समाज और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके आदर्शों का अनुसरण कर आगे बढ़ना चाहिए।

अंत में सुनील सैनी ने समाज के संस्थापकों और वरिष्ठ जनों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button