उत्तराखंड

SDM Kirtinagar का औचक निरीक्षण: स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय और शराब दुकान में जांच

SDM Kirtinagar का औचक निरीक्षण—स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय व शराब दुकान में जांच

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर मंजू राजपूत द्वारा बुधवार को कीर्तिनगर क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विभागों का औचक निरीक्षण(SDM Kirtinagar inspection) किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था और शराब दुकान संचालन की वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया।


स्वास्थ्य केंद्र एवं खाद्य गोदाम का निरीक्षण

SDM Kirtinagar inspection के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और खाद्य गोदाम की व्यवस्था की जांच की गई। SDM ने स्टाफ की उपस्थिति, सफाई व्यवस्था और सेवा गुणवत्ता का मूल्यांकन कर आवश्यक निर्देश दिए।


विद्यालयों और इंटर कॉलेज में स्वच्छता पर जोर

उप जिलाधिकारी ने आयुर्वेदिक चिकित्सालय, प्राथमिक विद्यालय और इंटर कॉलेज में भी निरीक्षण किया।
यहाँ पर—

  • साफ-सफाई में सुधार
  • छात्रों के लिए स्वच्छ वातावरण
  • स्टाफ की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने
    के निर्देश दिए गए।

शराब की दुकान में जांच—ओवररेटिंग पर कड़ी चेतावनी

अंग्रेजी शराब की दुकान का निरीक्षण करते समय कैमरा सही स्थिति में पाया गया।
SDM ने दुकानदारों को ओवर रेटिंग न करने और सभी बिल ग्राहकों को देने के स्पष्ट निर्देश जारी किए।
उल्लंघन की स्थिति में सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।


निरीक्षण(SDM Kirtinagar inspection0) में मौजूद अधिकारी

निरीक्षण के दौरान अधिकारी उपस्थित रहे—

  • तहसीलदार डॉ. प्रदीप कंडारी
  • राजस्व निरीक्षक जगदीश गैरोला
  • राजस्व निरीक्षक राय सिंह गुसाईं
  • राजस्व उप निरीक्षक अजय सजवाण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button