उत्तराखंड

उपाध्यक्ष खेम सिंह चौहान ने ली ओबीसी वर्ग कल्याण परिषद् की विस्तृत समीक्षा बैठक

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखण्ड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद् के उपाध्यक्ष खेम सिंह चौहान की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) हेतु संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगति एवं लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी दी गई।

समीक्षा के दौरान समाज कल्याण विभाग, उरेड़ा विभाग, पूर्ति विभाग, बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, मत्स्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं पर्यटन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर बिंदुवार चर्चा की गई। उपाध्यक्ष द्वारा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि पिछड़ा वर्ग के पात्र व्यक्तियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।

साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद चम्बा की अध्यक्ष शोभनी धनोला, ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह भण्डारी, जिलाध्यक्ष उदय रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, सभासद विजय कठैत, अनिता कोठारी, शीशराम थपलियाल जयेन्द्र पंवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button