उत्तराखंड

थिंग्यान उत्सव से सजा ग्राफिक एरा, म्यांमार की परंपराओं ने मोहा मन

देहरादून,। वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को आत्मसात करने वाले ग्राफिक एरा में सोमवार को म्यांमार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की आकर्षक झलक देखने को मिली। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में म्यांमार के पारंपरिक नववर्ष ‘थिंग्यान’ का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर म्यांमार से अध्ययनरत छात्र-छात्राएं पारंपरिक वेशभूषा में सजे नजर आए और उन्होंने अपनी सांस्कृतिक पहचान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में छात्रों ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य और गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही म्यांमार के विशेष व्यंजनों की झलक भी पेश की गई, जिससे उपस्थित लोगों को वहां की संस्कृति और खानपान को करीब से जानने का अवसर मिला। छात्र-छात्राओं ने न केवल अपनी परंपराओं को साझा किया, बल्कि सभी को इस उत्सव में सहभागी बनाते हुए मिल-जुलकर नववर्ष का उत्सव मनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा एवं डीन इंटरनेशनल अफेयर्स डा. डी.आर. गंगोत्कार ने म्यांमार के छात्र-छात्राओं के साथ केक काटकर किया। इस आयोजन का संचालन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल अफेयर्स विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभाग के एक्जीक्यूटिव सूचित अरोड़ा, बायोटेक के प्रोफेसर डा. वी.पी. उनियाल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button