उत्तराखंड

देहरादून में किसना ज्वेलरी का नया शोरूम, ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स

देहरादून,  किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने देहरादून में अपने चौथे एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। यह नया शोरूम राजपुर रोड, किशनपुर स्थित खाता संख्या 291, खसरा संख्या 26/170 पर खोला गया है। उद्घाटन समारोह में पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के सह-संस्थापक योगऋषि स्वामी रामदेव तथा हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उद्घाटन के अवसर पर कंपनी ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स की घोषणा की है। लॉन्च के दिन डायमंड ज्वेलरी पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके अलावा ‘अक्षय हैप्पीनेस कैंपेन’ के तहत ‘बिगेस्ट फेस्टिव ऑफर’ में डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 40 प्रतिशत और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। कंपनी की ओर से चुनिंदा खरीदारी पर 10 ग्राम और 20 ग्राम के चांदी के सिक्के मुफ्त दिए जा रहे हैं,

वहीं पुराने सोने के बदले 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू का लाभ भी ग्राहकों को मिलेगा। ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी उपलब्ध है। ‘डबल रेट प्रोटेक्शन’ सुविधा के तहत ग्राहक 25 प्रतिशत राशि जमा कर सोने की कीमत पहले से लॉक कर सकते हैं। इस मौके पर घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि उत्तराखंड में चौथे शोरूम के साथ कंपनी की उपस्थिति और मजबूत हुई है।

उन्होंने बताया कि यह शोरूम ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता की ज्वेलरी और बेहतरीन खरीदारी अनुभव प्रदान करेगा। वहीं, किसना के सीईओ पराग शाह ने कहा कि नया शोरूम आधुनिक डिजाइन और विस्तृत कलेक्शन के साथ ग्राहकों की विभिन्न जरूरतों को पूरा करेगा। सामाजिक दायित्व के तहत उद्घाटन अवसर पर जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण, स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button