उत्तराखंड

वारंटियों की धरपकड़ को चला अभियान, दून में 17 गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामीली को लेकर दून पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ा अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे 17 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया पुलिस के अनुसार, एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में न्यायालय से प्राप्त वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद थाना पुलिस ने वारंटियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी और अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कार्रवाई में मोहन थापा निवासी नई बस्ती, क्लेमेंटटाउन, लियाकत निवासी बड़ा भारूवाला, क्लेमेंटटाउन, वीर सिंह जाट निवासी दीप नगर, नेहरू कॉलोनी, ललित कुमार निवासी हरिद्वार रोड, मोकमपुर खुर्द तथा ललित कुमार निवासी शास्त्रीनगर खाला को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा आशा गुरुंग निवासी उमेदपुर, ठाकुरपुर प्रेमनगर, सरोजनी कैंतुरा निवासी स्मिथनगर, राघव विहार, प्रेमनगर, सविता निवासी जनरल विंग प्रेमनगर, रामपाल सिंह निवासी पूरण बस्ती भाग-2, संजय कॉलोनी, शादाब निवासी मक्का मस्जिद चौक, मेहूंवाला पटेलनगर तथा उषा देवी निवासी चमनपुरी-ब्रह्मपुरी, पटेलनगर को भी पुलिस ने दबोचा।

इसी क्रम में अनिल निवासी सेलाकुई, अलीशाद निवासी ग्राम कल्याणपुर, शेरपुर, सहसपुर, अरशद निवासी सिंगल मंडी, लक्खीबाग, गौरव डबराल निवासी बिरगीरवाली, राजपुर, चन्द्र मोहन रावत निवासी मंदाकिनी विहार, बालावाला और मनोज निवासी राजीव नगर, तल्ली कण्डोली, रायपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली में तेजी आई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button