उत्तराखंड

स्वीप के तहत शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

टिहरी: आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 (Upcoming Assembly Election-2027) के दृष्टिगत जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप वरुणा अग्रवाल के निर्देशों के क्रम में शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों एवं महिला मंगल दलों के माध्यम से मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
‎
‎इसी क्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टिहरी में मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें 65 लोगों ने प्रतिभाग किया। राजकीय महाविद्यालय पावकीदेवी के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर एवं ग्राम डाबर लोयल में निबंध, रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं के साथ महिला चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को मतदान के महत्व की जानकारी दी।

राजकीय इंटर कॉलेज नीर में संविधान की प्रस्तावना का वाचन, जनजागरूकता कार्यक्रम तथा निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया गया। ‎राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में 28 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जीजीआईसी नई टिहरी में मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई।

वहीं राजकीय महाविद्यालय कमांद में निबंध प्रतियोगिता तथा शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्वीली में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी एवं रैली आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत गैड, विकासखंड जौनपुर, ग्राम पंचायत बीजपुर, विकासखंड प्रतापनगर, उज्याड गांव, विकासखंड थौलधार तथा ग्राम चौरीयाधार, विकासखंड जाखणीधार में महिला मंगल दलों की महिलाओं ने निर्वाचन संबंधी शपथ लेकर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
‎
‎नोडल अधिकारी स्वीप वरुणा अग्रवाल ने बताया कि जनपद में शिक्षण संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों, महिला मंगल दलों एवं युवा मंगल दलों के माध्यम से निरंतर मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं एवं नए मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के साथ ही मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से मताधिकार के महत्व की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जा रही है, ताकि आगामी विधानसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button