उत्तराखंड

जनगणना-2027- जागरूकता के लिए मोबाइल वैन को डीएम टिहरी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

टिहरी गढ़वाल: जनगणना-2027 (Census-2027) के सफल संचालन एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद टिहरी गढ़वाल में जनजागरूकता के लिए एक मोबाइल वैन को आज जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि यह मोबाइल वैन जनपद के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना (Self Enumeration) प्रक्रिया की जानकारी देगी।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित समयावधि में स्वयं ऐप के माध्यम से अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी दर्ज करते हुए स्वगणना अवश्य पूर्ण करें, ताकि सर्वेयर के घर पहुंचने पर उनकी जनगणना संबंधी प्रक्रिया शीघ्रता एवं सुगमता से पूरी हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना-2027 एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके सफल क्रियान्वयन में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

उन्होंने जनगणना के प्रति जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करने की अपील की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी चंदन शाह, मास्टर ट्रेनर पंकज सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केशव गैरोला सहित संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button