उत्तराखंड

अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का सर्वसम्मति से गठन

टिहरी गढ़वाल: राजकीय महाविद्यालय खाड़ी, टिहरी गढ़वाल में अर्थशास्त्र विभाग की विभागीय परिषद का गठन प्रभारी प्राचार्य डॉ. ईरा सिंह (In-charge Principal Dr. Ira Singh) की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर विभाग प्रभारी डॉ. शनव्वर की उपस्थिति में परिषद के विभिन्न पदों पर छात्र-छात्राओं को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। परिषद में कु. मनीषा को अध्यक्ष, अनुराग रौतेला को उपाध्यक्ष तथा कु. सोनम असवाल को सचिव मनोनीत किया गया। अन्य पदों पर भी विद्यार्थियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. ईरा सिंह ने कहा कि विभागीय परिषद के गठन से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक कौशल, अनुशासन एवं सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित होती है। विभाग प्रभारी डॉ. शनव्वर ने कहा कि परिषद के माध्यम से शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने परिषद के माध्यम से विभागीय गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button