उत्तराखंड

महापंचायत की आड़ में राज्य विरोधी ताकतें सक्रिय – नमन चन्दोला

देहरादून : सामाजिक कार्यकर्ता और गैरसैंण क्रांति मोर्चा (Gairsain Revolutionary Front) के प्रदेश संयोजक नमन चन्दोला ने बुधवार को प्रेस नोट जारी करते हुए कि 8 तारीख को होने जा रही महापंचायत का विरोध की जानकारी दी। चंदोला ने बताया कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि उत्तराखंड आंदोलन के दौरान रामपुर तिराहा जैसी घटना को अंजाम देने वाली, उत्तराखंड आंदोलनकारियों पर गोली चलाने वाली पार्टी, माताओं बहनों की इज्जत पर हमला करने वाली पार्टी का अंकिता भंडारी हत्याकांड में आगे आना शर्मनाक है। कहा कि कुछ लोग राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश कर रहे हैं इसलिए समाजवादी पार्टी को महापंचायत में शामिल किया जा रहा है।

जिस पार्टी के लोगों ने उत्तराखंड का हमेशा बूरा चाहा हो, हमेशा अन्याय किया हो उनके साथ मिलकर कौन-सी न्याय की लड़ाई लड़ी जा रही है जनता जानती है। वहीं दूसरी तरफ चंदोला ने बताया कि इंसानियत मंच जो हमेशा से अंकित भंडारी के कातिलों को फांसी दिये जाने का विरोधी रहा है वो भी आज अंकिता की लड़ाई को लड़ने का दिखावा कर रहा है। कहा कि राज्य विरोधी ताकतों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है इसलिए मजबूर होकर महापंचायत का विरोध करना पड़ रहा है।

ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे ही कुछ लोग स्वार्थों की चाहत में इतना अंधे हो चुके हैं कि उन्हें सही गलत नजर नहीं आ रहा। चंदोला ने समस्त क्षेत्रीय, समाजिक , राजनैतिक संगठनों से महापंचायत में शामिल ना होने की अपील की और कहा कि जो भी समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा होगा उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button