उत्तराखंड

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अंकित काला ने युवाओं संग सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

डोईवाला। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष अंकित काला ने रविवार को युवाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ के 127वें संस्करण(Mann Ki Baat 127) को सुना। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल के दिशानिर्देश में डोईवाला मंडल के अठुरवाला बूथ संख्या 109 पर आयोजित किया गया।

Mann Ki Baat 127 कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आध्यात्मिकता, दर्शन और संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कंटेंट बनाने वाली दो बहनों कमला और जानवी, तथा संस्कृत भाषा में हास्य वीडियो बनाने वाले युवाओं की सराहना की। उन्होंने भारतीय संस्कृति और भाषा के संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

इस Mann Ki Baat 127 कार्यक्रम अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अंकित काला ने कहा कि भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने उपस्थित युवाओं को भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी और देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सुनील नेगी, डी. एल. काला, संजय नेगी, शुभम, वंश ठाकुर, राकेश, रोहित जोशी, राजेंद्र बिष्ट सहित अनेक युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button