उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में भाजपा ने VB-G-RAM-G योजना पर जिला कार्यशाला आयोजित की, ग्रामीण विकास पर जोर

रुद्रप्रयाग। भाजपा जिला कार्यालय में आज विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीवन मिशन ग्रामीण (VB-G-RAM-G) पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने मनरेगा की कमियों को दूर कर ग्रामीण रोजगार को विकास की दिशा में मजबूत बनाने पर बल दिया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता व प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का उत्थान अनिवार्य है। VB-G-RAM-G योजना से मनरेगा में रोजगार दिवस 100 से बढ़ाकर 125 किए गए हैं, साथ ही 15 दिनों में भुगतान न होने पर ब्याज, अधिक राशि और पंचायतों को योजना निर्माण का अधिकार जैसे सुधार जोड़े गए।

जिला प्रभारी सतीश लखेड़ा ने बताया कि योजना में स्थायी निर्माण, जल संचय, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर, आजीविका और आपदा प्रबंधन पर फोकस है। खेती के मौसम में 60 दिन की छूट, प्रशासनिक खर्च 9% बढ़ाना तथा उत्तराखंड जैसी दुर्गम भौगोलिक स्थिति वाले राज्यों के लिए आपदा बचाव कार्यों को जोड़ना विशेष लाभ देगा। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि सरकार की इस क्रांतिकारी योजना को ग्रामीणों तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों का मुंहतोड़ जवाब एकजुट होकर देना होगा। उन्होंने 28 फरवरी तक चलने वाले अभियान के तहत मंडल सम्मेलन, किसान-श्रमिक चौपाल, संपर्क अभियान आदि कार्यक्रमों का विस्तार से खाका खींचा।

कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री अरुण चमोली राय सिंह राणा ने किया। अंत में ग्राम प्रधान श्रीमती विमला देवी (बडासू), राखी देवी (धानी), प्रियदीप नेगी (सांकरी), अनिल उनियाल (ब्यूंग), शुभम देवशाली (देवशाल), मिथिला देवी (मनसूना) और शंकर नेगी (स्वारी ग्वांस) ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठेत, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अमर देई शाह, पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार, वाचस्पति सेमवाल, जिला संयोजक जयप्रकाश सेमवाल, सह-संयोजक यशवीर चौहान, अमित मैंखंडी, मोर्चा अध्यक्ष सुमन जमलोकी, आशीष कंडारी, सतीश गोस्वामी, मुकीम अहमद, हर्ष लाल, मंडल अध्यक्ष सेन सिंह बिष्ट सहित सभी मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button