उत्तराखंड

सीमांत क्षेत्र मिलम में मुख्यमंत्री धामी ने जवानों और ग्रामीणों से की भेंट

 

देहरादून/पिथौरागढ़,। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव मिलम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों से भेंट कर उनके राष्ट्रसेवा के जज्बे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में समर्पण भाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवानों का योगदान अतुलनीय है। उनका अनुशासन, परिश्रम और देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सीमांत क्षेत्रों के विकास और सीमाओं की मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री  धामी ने सीमांत क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ सीमांत गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इसके तहत इन क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सीमांत क्षेत्रों में सड़क, संचार, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे यहां के नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। मुख्यमंत्री ने सीमा क्षेत्र के लोगों के राष्ट्र प्रति समर्पण और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री  धामी ने इस अवसर पर क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं भी कीं—जोहार क्लब, मुनस्यारी में एक इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। ग्राम मिलम स्थित नन्दा देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा। ग्राम बिल्जू में सामुदायिक मिलन केंद्र का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर आईजी, आईटीबीपी संजय गुंज्याल, आईटीबीपी के जवान तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

The post सीमांत क्षेत्र मिलम में मुख्यमंत्री धामी ने जवानों और ग्रामीणों से की भेंट appeared first on Prabhat Chingari.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button