उत्तराखंड

अंकिता प्रकरण मे सीबीआई जांच शुरू होने से कांग्रेस हुई बेनकाब: भट्ट

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) ने कहा कि सीबीआई जांच के निर्णय पर सवाल उठाने और भ्रम फैलाने वाली कांग्रेस जांच शुरू होने के बाद बेनकाब हो गयी है और जनता उसके चरित्र को बखूबी पहचान गयी है। भट्ट ने कहा कि अब कांग्रेस को जवाब देना चाहिए, क्योंकि वह सीएम की संस्तुति के बाद अक्सर यह कहती रही कि जांच का व्यौरा पब्लिक डोमेन मे नही और सरकार ने मामले को शांत करने के लिए ही ऐसा किया। अब जांच शुरू हो गयी है तो कांग्रेस ने चुप्पी साध ली है, लेकिन उसकी हकीकत जनता के बीच सार्वजनिक हो गयी है।

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य अंकिता को न्याय दिलाना नही है, बल्कि इसे राजनैतिक मुद्दा बनाकर अवसर तलाशना है। भाजपा ने देव भूमि की इस बेटी को न्याय दिलाने मे कोई कसर नही छोड़ी। एसआईटी की जांच के बाद आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हुई और आरोपी जमानत नही ले पाए। विवेचना के दौरान भी कांग्रेस जांच को लेकर सवाल उठाती रही और निर्णय सबने देखा। जांच एजेंसियों ने कड़ी मेहनत से आरोपियों को सजा तक पहुंचाया।

भट्ट ने कहा कि अब तक हर मामले मे कांग्रेस बेनकाब हुई है। भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच शुरू होने से पहले कांग्रेस इसी तरह दुष्प्रचार करती रही। रूद्रपुर मे विधायक पुत्र का प्रकरण हाल ही मे सामने आया और कांग्रेस कानून व्यवस्था पर हो हल्ला मचा रही थी। तब भी कांग्रेस बेनकाब हुई। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की असलियत को समझ चुकी है और उसके द्वारा किसी भी प्रोपेगेंडा मे अब उसे भरोसा नही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button