उत्तराखंड

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को अंतिम विदाई, दी गई श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद मंत्री गणेश जोशी गढ़ी कैंट स्थित मोक्ष धाम पहुंचे, जहां उन्होंने ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी अंतिम विदाई दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मंत्री गणेश जोशी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर मुकेश जोशी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button