उत्तराखंड

गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्यवाही

टिहरी गढ़वाल: जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जिला पूर्ति अधिकारी एवं जनपद में स्थित गैस एजेन्सियों के प्रतिनिधियों के साथ जनपद में LPG की प्राप्ति, आपूर्ति आदि के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कर जनपद मे LPG की उपलब्धता सम्बन्धी जानकारी ली। बैठक में गैस ऐजेसियों के प्रतिनिधियो के द्वारा अवगत कराया गया कि घरेलू LPG सिलेण्डरो की पूर्व की भांति प्राप्ति एवं आपूर्ति नियमित है। उपभोक्ताओं को निर्वाध रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। भण्डारण की कोई समस्या नहीं है।

उनके द्वारा यह भी बताया गया है कि अब उपभोक्ता अपने पिछले सिलेण्डर की डिलीवरी के 25 दिनो के बाद अगला सिलेण्डर बुक करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने समस्त गैस ऐजेन्सी संचालको को निर्देश दिये कि सभी गैस ऐजेन्सियां उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस आपूर्ति करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि नियमों की अवहेलना पर सम्बन्धितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल को निर्देश दिये कि वह सभी गैस ऐजेन्सियों का नियमित निरीक्षण कर स्टॉक की दैनिक सूचना उपलब्ध कराएं साथ ही यह भी सुनिश्चित करें

कि किसी भी दशा में एल०पी०जी०(LPG) की कालाबाजारी, अवैध भण्डारण, व दुरूपयोग न होने पाये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आमजनमानस से यह भी अपील की कि LPG की घरेलू उपलब्धता की स्थिति सामान्य है तथा किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही सभी उपभोक्ताओं से यह भी अपील की कि अधिकतम ऑनलाईन माध्यम से गैस सिलेण्डर बुक कर अपने समय व श्रम की बचत कर किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें। प्रशासन LPG की निर्बाध आपूर्ति किये जाने हेतु कटिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button