उत्तराखंड

प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया के तहत छात्रों ने किया शैक्षिक भ्रमण

देहरादून: पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज आईडीपीएल ऋषिकेश के छात्र छात्राओं का प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया के तहत आंचलिक विज्ञान केंद्र झाजरा में शैक्षिक भ्रमण किया गया जिसमे कक्षा नौ से बारह कक्षा के छात्रों ने प्रतिभाग किया। आंचलिक विज्ञान केंद्र में छात्र छात्राओं ने तारा मंडल में तारो की स्थिति, ग्रहों की उत्पति, राशियों व ध्रुवतारा, सप्तऋषि तारो की जानकारी ली और थ्री डी चलचित्र, हिमालय के बारे में जाना।

छात्रों का कहना था ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से हमें नई नई जानकारियों मिलती है और जीवन में नए अविष्कार की जिज्ञासा जाग्रत होती है इसलिए समय समय पर इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण किए जाने चाहिए वो भी ऐसे जगह जहां पर छात्रों को कुछ सीखने का मौका मिले। शैक्षिक भ्रमण में आए शिक्षक शिक्षिकाओं का मानना था विद्यालय में रहते हुए शैक्षणिक कार्यों से छात्र छात्राएं ऊबने लगते है ऐसे नए जगह में आकर छात्रों में एक नई स्फूर्ति आती है इसलिए शैक्षिक भ्रमण का होना जरूरी है।

शैक्षिक भ्रमण में पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी, दिवाकर नैथानी, ललित मोहन जोशी, बद्री प्रसाद सती, सुशील सैनी, सुशील रावत, अनूप वशिष्ठ, ज्योति किरन लोहानी, निर्जा कर्णवाल, मोनिका रौतेला, रेखा बिष्ट, सुनीता पंवार, अनामिका रावत, शकुंतला नैथानी, माधुरी रावत, शंकर, काजल, अर्चना, खुशुबू, हिमांशी, गौरी, अंबिका, आर्यन, इंद्रेश, अनूज, सागर आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button