उत्तराखंड

तहसीलदार चकराता ने किया कोटि कानासर में गैस एजेंसी के गोदाम का निरीक्षण

विकासनगर। तहसीलदार चकराता ने शुक्रवार को कोटि कानासर में इंडियन ऑयल गैस एजेंसी के गोदाम का निरीक्षण किया। तहसीलदार चकराता प्रदीप नेगी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्टॉक पर्याप्त पाया गया। गैस वितरण सुचारू पाई गई।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर गैस एवं ईंधन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अवैध रिफिलिंग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button