उत्तराखंड

मंत्री सुबोध उनियाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को मिली वैश्विक पहचान

ऋषिकेश/मुनि की रेती: आज गंगा रिसोर्ट, मुनि की रेती में आयोजित “अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026” का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी, कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री सुबोध उनियाल जी तथा पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से भारत की प्राचीन आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा योग को वैश्विक पहचान मिली है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में स्वीकृति मिलना भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए ऐतिहासिक क्षण है।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की हिमालयी पवित्र वादियां प्राचीन काल से ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही हैं और आज ऋषिकेश विश्व की योग राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित होकर देश-विदेश से आने वाले हजारों लोगों को योग और आध्यात्म की ओर आकर्षित कर रहा है। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा देश की पहली योग नीति 2025 लागू की गई है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में योग एवं ध्यान केंद्रों की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। साथ ही योग, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

वर्तमान में प्रदेश में 300 आयुष्मान आरोग्य केंद्र और 62 वेलनेस सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं, तथा प्रत्येक जनपद में आयुष चिकित्सालय संचालित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती जी, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी जी महाराज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button