उत्तराखंड

दीपावली:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने दी सीएम धामी और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

देहरादून: आज देहरादून प्रकाश पर्व दीपावली(deepawali) के शुभ अवसर पर राज्य मंत्री सुनील सैनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करके उनको पांच दिवसीय दीपावली महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

सीएम धामी(cm dhami) से मुलाकात के बाद राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि हमारी देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों में सुरक्षित है और निरंतर विकास की ओर आगे बढ़ रही है। चार धाम यात्रा ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिए और विगत वर्षों से अधिक संख्या में यात्री आए बहुत ही दिव्य एवं भव्य यात्रा हुई। चाहे रोजगार की बात हो या अन्य क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के मजबूत नेतृत्व में उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(pm modi) के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जीएसटी को कम करके देवतुल्य जनता को दीपावली पर बहुत बड़ा तोहफा दिया है और इस बार बहुत ही धूमधाम से दीपावली मनाई जा रही है। इस फैसले के कारण आम जनता को राहत और दीपावली की चमक लगातार बनी है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं और आनंद उठा रहे हैं।

यह दीपावली सभी के जीवन में सुख समृद्धि और खुशियों से परिपूर्ण रहे। इसके साथ ही राज्य मंत्री सुनील सैनी ने प्रदेश की जनता को पांच दिवसीय महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button