उत्तराखंड

चंबा महोत्सव एवं विकास व पर्यटन मेले के आयोजन पर बैठक और आमंत्रण

टिहरी गढ़वाल: टिहरी गढ़वाल के जिला मुख्यालय स्थित बादशाही थौल में आगामी चंबा महोत्सव एवं विकास (Chamba Festival and Development) व पर्यटन मेले के तृतीय संस्करण के आयोजन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत एवं मेला समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल से मुलाकात कर उन्हें मेले में प्रतिभाग हेतु आमंत्रित किया।मेला समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि चंबा महोत्सव एवं विकास व पर्यटन मेला 22 नवम्बर से 08 दिसम्बर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मेले के अंतर्गत 25 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मेला समिति द्वारा मेले के सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी से आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने समिति को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मेला समिति अध्यक्ष सुशील रावत, सचिव पवनेश कुमार, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी राहुल बिजल्वाण, सभासद दीपक गुंसोला, राकेश बहुगुणा सहित मेला समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button