उत्तराखंड

Uttarakhand- प्रथम उत्तराखण्ड फ़िल्म पुरस्कार- 2024 एवं 2025 का आयोजन

देहरादून/ टिहरी: उत्तराखण्ड में बनी फ़िल्मों को पहचान, प्रतिभाओं को सम्मान और फ़िल्म संस्कृति को नई उड़ान, उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद्, द्वारा उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति 2024 के अंतर्गत प्रथम उत्तराखण्ड फ़िल्म पुरस्कार – 2024 एवं 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

इन पुरस्कारों के माध्यम से वर्ष 2024 एवं 2025 में उत्तराखण्ड में निर्मित/फ़िल्मांकित, उत्तराखण्ड की क्षेत्रीय बोलियों, हिंदी एवं अन्य भाषाओं (भारतीय संविधान की 8वी सूची मे निहित) में बनी फ़िल्मों तथा फ़िल्म विधा से जुड़े व्यक्तियों को उनकी रचनात्मकता, उत्कृष्टता एवं उत्तराखण्ड फ़िल्म क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखण्ड फ़िल्म पुरस्कार के सभी प्रकार आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन एवं जानकारी: पुरस्कार श्रेणियाँ, पात्रता, नियम एवं शर्तें तथा आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आधिकारिक वेबसाइट: ufdc.uk.gov.in पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अवधि: 15 सितम्बर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button