उत्तराखंड

महाराज–मेघवाल मुलाकात: सादगी, संघर्ष और पाना देवी के योगदान पर रही खास चर्चा

देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट(Satpal Maharaj meets Arjun Ram Meghwal) की। मुलाकात के दौरान मेघवाल ने अपनी पत्नी पाना देवी की प्रेरणादायक जीवन यात्रा पर आधारित पुस्तक “एक सफर हमसफ़र के साथ” महाराज को भेंट की।

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने बातचीत के दौरान बताया कि उनकी सफलता में उनकी पत्नी पाना देवी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन के संघर्षों में पाना देवी हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं और कठिन परिस्थितियों में भी उन्हें पढ़ाई जारी रखने के लिए लगातार प्रेरित किया।

महाराज ने बताया कि पुस्तक “एक सफर हमसफ़र के साथ” पाना देवी के जीवन, संघर्ष और समर्पण पर आधारित है। जब मेघवाल पढ़ाई कर रहे थे तो कई बार आर्थिक स्थिति कमजोर थी, ऐसे में पाना देवी दस्तकारी का काम कर अपनी आय से उन्हें स्कूल की फीस में सहायता करती थीं। शादी के बाद भी उन्होंने अपने पति को आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रेरित किया।

सतपाल महाराज ने कहा कि यह पुस्तक न सिर्फ एक जीवन यात्रा है बल्कि यह बताती है कि एक साधारण महिला का समर्पण किस प्रकार किसी व्यक्ति के जीवन को दिशा देता है।
अर्जुन राम मेघवाल द्वारा लिखित यह पुस्तक उनके अब तक के सफर में पत्नी के योगदान को समर्पित एक प्रेरणादायक दस्तावेज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button