उत्तराखंड

हरिद्वार : भाजपा ने कांग्रेस की ‘बुद्धि-शुद्धि’ के लिए किया वैदिक हवन, तुष्टिकरण की राजनीति पर साधा निशाना

हरिद्वार: जिला हरिद्वार भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की कथित जनविरोधी नीतियों, राष्ट्रविरोधी सोच और देवभूमि उत्तराखंड में भ्रामक राजनीति के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। शहर में आयोजित एक वैदिक हवन में कार्यकर्ताओं ने मंत्रोच्चार के साथ ईश्वर से प्रार्थना की कि कांग्रेस को सद्बुद्धि प्राप्त हो और वह तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार तथा परिवारवाद छोड़कर राष्ट्रहित में कार्य करे।

जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने हवन के दौरान कहा, “कांग्रेस लंबे समय से जनता को गुमराह कर रही है। उत्तराखंड जैसे शांतिप्रिय राज्य में झूठ फैलाकर माहौल खराब करने का उनका प्रयास विफल हो चुका है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि देवभूमि की संस्कृति शांति, एकता और प्रगति की है, जिसे भाजपा अक्षुण्ण रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “वे हमेशा झूठ और नफरत की राजनीति करते रहे हैं। धामी सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा रही है, जबकि कांग्रेस का झूठ जनता के सामने बेनकाब हो चुका।” पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान ने भी चेतावनी दी कि जब शब्दों से मर्यादा टूटे, तब संस्कृति ही समाधान है।

उन्होंने कांग्रेस के महिलाओं के प्रति व्यवहार को निंदनीय बताते हुए कहा कि समाज ऐसी मानसिकता को कभी स्वीकार नहीं करेगा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विक्रम भुल्लर, जिला मंत्री रितु ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कहा कि भाजपा राष्ट्र, समाज और जनकल्याण के लिए सदैव समर्पित रहेगी। हवन के माध्यम से भाजपा ने स्पष्ट संदेश दिया कि कांग्रेस को नकारात्मक राजनीति त्यागकर रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button