उत्तराखंड

देर रात चला सघन चेकिंग अभियान, पुलिस ने बढ़ाई सख्ती

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के नेतृत्व में जनपदभर में अपराधियों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस की अलग-अलग टीमें पूरे जनपद में सक्रिय रूप से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही हैं। इस दौरान एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) के साथ मिलकर प्रत्येक वाहन और व्यक्ति की गहन चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है।

पुलिस द्वारा देर रात्रि तक घूमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” का उद्देश्य जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button