उत्तराखंड

BMW Group इंडिया की अभूतपूर्व रफ्तार, पहली तिमाही रही ऐतिहासिक

देहरादून। बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया ने कैलेंडर वर्ष 2026 की पहली तिमाही में अब तक की सबसे अधिक कार बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने कुल 4,567 कारें बेचीं, जो पिछले वर्ष की तुलना में +17 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्शाती है। वर्ष की शुरुआत बेहद सकारात्मक रही, जहां हर महीने ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ बिक्री प्रदर्शन दर्ज किया।

हरदीप सिंह बरार, प्रेसिडेंट और सीईओ, बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया कहा, बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया ने 2026 की शुरुआत बेहद मजबूत स्थिति से की है। हमने पहली तिमाही में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है, वह भी वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद।

भारत में लग्ज़री इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में हमारी लीड हमारे ग्राहकों के भरोसे का परिणाम है। 2026 में हमारा सबसे बड़ा प्रोडक्ट ऑफेंसिव होगा, जिसमें 27 नए लॉन्च शामिल हैं। हम अपने ग्राहकों को हर नए वाहन के साथ ‘शीर ड्राइविंग प्लीज़र’ का अनुभव देना जारी रखेंगे।

लग्ज़री सेगमेंट में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को मुख्यधारा में लाते हुए, बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया भारत का सबसे पसंदीदा लग्ज़री ईवी ब्रांड बना हुआ है। पहली तिमाही में कंपनी ने 1,185 बीएमडब्लू और मिनी ईवीएस बेचे, जो +83 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाते हैं। आज हर चौथी बीएमडब्लू कार एक ईवी है। कंपनी का लग्ज़री ईवी सेगमेंट में 70 प्रतिशत से अधिक मार्केट शेयर है, जबकि कुल बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button