उत्तराखंड

ऑपरेशन प्रहार में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अपराधी गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत प्रेमनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने देर रात पौंधा रोड क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 25 मई 2026 की रात्रि चेकिंग के दौरान प्रेमनगर पुलिस ने पौंधा रोड पर एक संदिग्ध थार वाहन को रोककर जांच की। वाहन में सवार युवक देर रात घूमने का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। संदेह होने पर पुलिस ने दोनों की तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देसी तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध कोतवाली प्रेमनगर में मुकदमा अपराध संख्या 102/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्तों में समर्थ पुत्र घनश्याम निवासी हकीकत नगर थाना सदर जिला सहारनपुर, उम्र 26 वर्ष तथा ऋषभ गोस्वामी पुत्र गौतम गोस्वामी निवासी खेड़ा तलान थाना अलीपुर नॉर्थ दिल्ली, उम्र 27 वर्ष शामिल हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त समर्थ के विरुद्ध पूर्व में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है, जबकि ऋषभ गोस्वामी पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक थार वाहन नंबर HP 12N-6049 भी बरामद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button