उत्तराखंड

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं का शक्ति प्रदर्शन

देहरादून। संसद में विपक्षी सांसदों द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का समर्थन न किए जाने के विरोध में आज डीएवी महाविद्यालय की छात्राओं एवं महिलाओं ने डीएवी कॉलेज चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं बहनों ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन भी किया।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास महिलाओं के हितों के प्रति उदासीन रहा है। उनका कहना था कि समय-समय पर महिलाओं को गुमराह करने का कार्य किया गया है, जिससे पार्टी की नीयत स्पष्ट होती है।

प्रदर्शन के दौरान उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में संदेश दिया—

“नारी सम्मान का जो करेगा विरोध, जनता देगी उसको करारा जवाब।”

इस अवसर पर एमकेपी कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साक्षी शंकर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रगति रावत, पार्षद वंशिका सोनकर, मीरा, रेखा देवी, सुमन सिंह, तारा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में सभी महिलाओं ने नारी सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button