उत्तराखंड

ग्राफिक एरा ग्लोबल विद्यालय में विचारों की जंग, छात्रों ने तर्कों से जीता मंच

देहरादून। ग्राफिक एरा ग्लोबल विद्यालय के प्रांगण में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग-एक) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देहरादून के 10 प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने प्रभावशाली तर्क, तार्किक सोच और उत्कृष्ट वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में राजा राम मोहन राय अकादमी, समर वैली स्कूल, सेवन ओक्स स्कूल, सेंट जूड स्कूल, ब्रुकलिन स्कूल, सेंट जेवियर स्कूल, सनराइज एकेडमी, यूनिसन वर्ल्ड स्कूल, श्री राम सेंटिनल स्कूल तथा सेंट पैट्रिक्स एकेडमी के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का मूल्यांकन डॉ. देवप्रिया गांगुली, डॉ. पंकज कुमार यादव एवं श्री एम. डी. भौमिक ने किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के तर्क, प्रस्तुति, भाषा-शैली, आत्मविश्वास एवं विषय की समझ के आधार पर विजेताओं का चयन किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रभावी वक्तृत्व कला विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। प्रतियोगिता में सेंट जूड विद्यालय के छात्र अरिजीत सोलंकी को सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं सेंट पैट्रिक्स एकेडमी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सेंट पैट्रिक्स एकेडमी की छात्रा माहिन बिलाल को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ वक्ता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि यूनिसन वर्ल्ड स्कूल की टीम ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, प्रभावी अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button