उत्तराखंड

हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

देहरादून/यमुनोत्री। देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं और सनातन आस्था के प्रतीक ग्राम पंचायत राना गीठ में आयोजित श्रावणी मेला भगवान सोमेश्वर देवता के पावन सानिध्य में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मेले में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने देव डोली के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की। श्रावणी मेले का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण देव डोली पूजा, सोमेश्वर देवता का डांगरी आसन, पांडव नृत्य तथा उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को जीवंत करने वाले रासो-तांदी जैसे पारंपरिक लोकनृत्य रहे। पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

श्रावणी मेले में गंगोत्री क्षेत्र के जखोल, सोरा, सारी और बारसू सहित विभिन्न गांवों से देव डोलियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि पहुंचे। ग्राम पंचायत राना गीठ के ग्रामीणों ने सभी अतिथियों एवं देव डोलियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भव्य एवं दिव्य स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंदिर समिति अध्यक्ष संदीप राणा ने कहा कि मेले केवल मनोरंजन या व्यापार का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता के जीवंत केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी ऐतिहासिक विरासत और लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी से अपनी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का आह्वान करते हुए कहा कि “हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है।”

मेले में विधायक संजय डोभाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, पूर्व प्रमुख विनीता रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता जगमोहन रावत, प्रमुख प्रतिनिधि अजवीन पंवार, जयराज बिष्ट, बृजमोहन राणा, अनिल चौहान, प्रवीण राणा, जसपाल परमार, मुकेश चौहान, ग्राम प्रधान मनीशा चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णा राणा, नवीन चौहान, प्रमोद चौहान, आनंद राणा, मदन चौहान, आशीष, अजय चौहान, नरेंद्र थपलियाल, अनिल नौटियाल, पंकज उनियाल, रणवीर परमार, सुभाष, उदम लाल, सजलिया लाल, प्यारे लाल, मनी लाल, मोहन, राधेश्याम तथा बृजलाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button