उत्तराखंड

वैश्विक छात्रों ने ग्राफिक एरा में समझी हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की नई संभावनाएं

देहरादून:  ग्राफिक एरा में 7 देशों के छात्र छात्राओं को एआई और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की अत्याधुनिक तकनीकों और उनके व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘एआई एंड हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग विद एनवीडिया डीजीएक्स बी200’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रूस, तुर्की, मिस्र, ट्यूनीशिया, म्यांमार, लाइबेरिया और जिम्बाब्वे के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यशाला में यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर डा. अरुण चौहान और डा. रेहान ने यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की जानकारी दी। उन्होंने एनवीडिया के एआई और एचपीसी इकोसिस्टम के साथ ही एनवीडिया डीजीएक्स बी200 की आर्किटेक्चर, कम्प्यूटेशनल क्षमताओं और जीपीयू कंप्यूटिंग की भूमिका पर प्रकाश डाला।

विशेषज्ञों ने बताया कि आधुनिक जीपीयू कंप्यूटिंग का उपयोग मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, जेनरेटिव एआई, लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स, कंप्यूटर विजन, वैज्ञानिक अनुसंधान और बड़े स्तर पर डेटा प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में किया जा रहा है। छात्र छात्राओं को एनवीडिया डीजीएक्स बी200 के माध्यम से एआई और मशीन लर्निंग एप्लिकेशन्स पर कार्य करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

इस कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल अफेयर्स डिपार्टमेंट ने किया। कार्यशाला में डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स एंड कम्प्यूटिंग डा. डी. आर. गंगोडकर , एक्जीक्यूटिव सूचित अरोड़ा , अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button