उत्तराखंड

ग्राफिक एरा में वन विभाग कर्मियों ने सीखा कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल

देहरादून: उत्तराखण्ड वन विकास निगम के कर्मचारी ग्राफिक एरा में एआई के उपयोग पर ट्रेनिंग ले रहें हैं। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज “प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, एआई टूल्स और उनके उपयोग” पर तीन दिवसीय एंप्लॉयी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू हो गया। उद्घाटन समारोह में कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव का विकल्प नहीं है, बल्कि यह कार्य प्रक्रियाओं में दक्षता बढ़ाने वाला एक सहायक माध्यम है।

उन्होंने कहा कि एआई आधारित प्रणालियों से बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए स्पष्ट और सटीक निर्देश देना तथा आउटपुट की तथ्यात्मक पुष्टि करना आवश्यक होता है। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की प्रभारी कुलपति डॉ तबस्सुम नकवी ने कर्मचारियों से तकनीक के प्रति झिझक छोड़कर उसका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस तीन दिवसीय इडीपी में कर्मचारियों को प्रभावी प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, चैटजीपीटी, गूगल जेमिनी एवं माइक्रोसॉफ्ट को-पायलट के व्यावहारिक उपयोग, साइबर सुरक्षा तथा एआई आधारित कार्यालयी कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी। इस ईडीपी का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट नई संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डॉ संतोष एस सराफ, कुलसचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा, स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के हेड डॉ नवनीत रावत, डॉ श्याम कापरी भी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button