उत्तराखंड

वार्ड पार्षद की जिम्मेदारी मिलने पर मोंटी कोहली का सम्मान, महासभा ने दी बधाई

देहरादून। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोंटी कोहली को देहरादून में वार्ड पार्षद के रूप में नामित किए जाने पर महासभा के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। महासभा के प्रदेश एवं जिला प्रतिनिधियों ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए समाज एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि मोंटी कोहली लंबे समय से समाजसेवा एवं देहरादून के नागरिकों के कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। इससे पूर्व भी वे अपने वार्ड के पार्षद के रूप में जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं। इसके अलावा वे देहरादून की विभिन्न कल्याणकारी रेजिडेंट्स सोसाइटियों से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे रायपुर, देहरादून के प्रभारी के रूप में भी दायित्व निभा रहे हैं।

मोंटी कोहली के नामित होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री राज कुमार पुट्टैला, कोषाध्यक्ष पी.एस. कोचर, संगठन मंत्री जी.एस. आनंद, प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय कथूरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबेरॉय, प्रदेश संस्कृति मंत्री राकेश मल्होत्रा, महानगर जिला अध्यक्ष बलदेव पराशर, दिलबाग सिंह तथा उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री अशोक वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान गुरुद्वारा एवं मंदिरों के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भी मोंटी कोहली का पुष्प-गुच्छ एवं मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। महासभा के पदाधिकारियों ने ईश्वर से उनके सफल कार्यकाल एवं जनसेवा के नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button