उत्तराखंड

जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए टिहरी के खिलाड़ियों का उत्तराखंड टीम में चयन

टिहरी गढ़वाल: आगामी जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप, गुजरात के लिए जनपद टिहरी गढ़वाल के 5 खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में 3 बालक एवं 2 बालिकाएं शामिल हैं।

खेल विभाग के अंतर्गत संचालित खेलो इंडिया सेंटर से अंडर-18 बालिका वर्ग में अंकिता एवं बबली तथा अंडर-18 बालक वर्ग में प्रियांशु का चयन हुआ है। वहीं, खेल विभाग सेंटर से अंडर-18 बालक वर्ग में अजय एवं आदित्य ने उत्तराखंड टीम में स्थान प्राप्त किया है।

जनपद के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होना गौरव का विषय है। इस उपलब्धि पर समस्त खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सफलता की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button