उत्तराखंड

उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर मुख्य सचिव ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने छठ महापर्व (Chhath Festival) के पावन अवसर पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्य सचिव ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, श्रद्धा, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम प्रतीक है। सूर्य उपासना को समर्पित यह पावन पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण, स्वच्छता, अनुशासन, संयम तथा सामाजिक एकता का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि छठ पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।

मुख्य सचिव ने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं आरोग्यता बनी रहे तथा उत्तराखण्ड प्रदेश निरंतर विकास और उन्नति के नए आयाम स्थापित करता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button