उत्तराखंड

जनहित में लिया फैसला, वरिष्ठ कोषाधिकारी का कोषागार व विश्वविद्यालय रोस्टर जारी

नई टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने वरिष्ठ कोषाधिकारी, नई टिहरी को उनके पदेन दायित्वों के साथ श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा वर्तमान में वरिष्ठ कोषाधिकारी, नई टिहरी के पदेन दायित्वों के साथ मुख्य वित्त अधिकारी, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, नई टिहरी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला जा रहा है। दोनों दायित्वों के लिए कार्य दिवस निर्धारित नहीं होने के कारण कोषागार संबंधी कार्यों के संचालन में कठिनाई आ रही थी।

दोनों दायित्वों में लापरवाही पर डीएम सख्त

व्यवस्था को सुचारू एवं समयबद्ध बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार और शनिवार को कोषागार, नई टिहरी में वरिष्ठ कोषाधिकारी के पदेन दायित्वों का निर्वहन करेंगे। वहीं शेष तीन दिन मुख्य वित्त अधिकारी, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, नई टिहरी के कार्यों का संपादन करेंगे।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित दिवसों में संबंधित कार्यालय में उनकी उपस्थिति अनिवार्य रूप से बनी रहे। साथ ही पदेन दायित्वों एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों कार्यालयों में उपस्थित रहने के दिवसों का निर्धारण कार्य-सुविधा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसके अतिरिक्त निर्धारित कार्य दिवसों में किसी बैठक में प्रतिभाग करने की आवश्यकता होने पर संबंधित अधिकारी से अनुमति प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

DM Order

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button