उत्तराखंड

उत्तराखंड में पूर्णकालिक गृहमंत्री की नियुक्ति की जाए :धीरेंद्र प्रताप

देहरादून: राज्य में प्रतिदिन तीन बच्चों के गायब होने की राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो द्वारा दी गई जानकारी को देखते हुए व पिछले 15 दिन में आधा दर्शन से भी अधिक देहरादून में हुई हत्याओं को देखते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि राज्य मुंबई की तरह अब देश के नक्शे पर एक अपराध नगरी के रूप में विकसित होता जा रहा है। सरकारी तंत्र है, पुलिस है कि अपराध पर नियंत्रण रखने में पूरी तरह विफल हो गई है । राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो ने कहा है कि पिछले 1 साल में 1209 से ज्यादा बच्चे राज्य से गायब हो गए हैं।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि लोगों में कानून व्यवस्था के नाम पर जरा भी संवेदना या भय दिखाई नहीं देता। वीरेंद्र प्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास इतने विभाग रख लिए गए हैं कि गृह मंत्रालय जैसा संवेदनशील विभाग अनाथ बना बैठा है।नतीजा यह है कि अपराधी बेखौफ हो गए हैं और पुलिस के अधिकारी भी जिम्मेदारी निभाते नहीं दिख रहे हैं।

बार-बार देहरादून के पुलिस कप्तान बदले जा रहे हैं लेकिन अपराध की सूरत नहीं बदल रही।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि यदि यही हाल रहा तो अपराधियों की संख्या इतनी बढ़ जाएगी की पुलिस को भविष्य में रोकना मुश्किल हो जाएगा। धीरेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री से मांग की कि वह तत्काल राज्य में एक पूर्णकालीन गृह मंत्री की नियुक्ति करें। जो अपना समग्र समय राज्य की कानून व्यवस्था को ठीक करने में लगाए। उन्होंने कहा देहरादून की ही हालत खराब नहीं है

हल्द्वानी से लेकर पिथौरागढ़ तक और हरिद्वार से लेकर चंपावत तक सभी जगह कमोबेश लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उत्तराखंड की मित्र पुलिस असहाय दिखाई दे रही है। उन्होंने हालात के मद्देनजर तत्काल एक योग्य विधायक को या जिस भी मंत्री को मुख्यमंत्री योग्य समझते हो पूर्णकालिक गृह मंत्रालय का जुम्मा देकर राज्य के हालात को सुधारने पर बल दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button