उत्तराखंड

जनपद में सुरक्षा जवानों के लिए 17 अगस्त से 7 सितम्बर तक भर्ती शिविर

टिहरी गढ़वाल: जिला सेवायोजन अधिकारी टिहरी गढ़वाल लक्ष्मी यादव द्वारा जानकारी दी गई कि एसआईएस सिक्योरिटी (एसआईएस इंडिया लिमिटेड), देहरादून के सहयोग से जनपद के समस्त विकासखण्डों में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखण्ड स्तर पर भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास/फेल, न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी तथा आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित है तथा वजन 50 कि. ग्रा. न्यूनतम हो। भर्ती शिविर में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों से पंजीकरण शुल्क ₹350 निर्धारित किया गया है जो कि चयनित अभ्यार्थियों से ही लिया जायेगा।

चयनित अभ्यर्थियों को एसआईएस ट्रेनिंग एकेडमी, देहरादून में एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी से ₹10,900 प्रशिक्षण शुल्क लिया जाएगा, जिसमें भोजन, आवास एवं वर्दी आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात सुरक्षा जवानों को रुपये 15,000 से 30,000 प्रतिमाह वेतन दिए जाने की जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि विकास खण्ड स्तर पर आयोजित शिवरों के तहत 17 व 18 अगस्त 2026 को  खण्ड विकास कार्यालय जौनपुर, 19 व  20 अगस्त को थौलधार, 21 व  22 अगस्त को प्रतापनगर, 24 व 25 अगस्त को भिलंगना, 26 व 27 अगस्त को कीर्तिनगर, 29 व 30 अगस्त को देवप्रयाग, 31 अगस्त तथा 1 सितम्बर 2026 को जाखणीधार, 2 व 3 सितम्बर को चम्बा तथा 5 से 7 सितम्बर 2026 को नरेंद्रनगर में प्रातः 11 से अपराह्न 3 बजे तक खण्ड विकास कार्यालयों में
आयोजित किये जायेंगे ।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने सभी संबंधित विकासखण्ड कार्यालयों से भर्ती शिविरों के दौरान आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की अपेक्षा की है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7905086105 पर संपर्क कर सकते हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button