उत्तराखंड

धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

उधमसिंहनगर: उधमसिंहनगर जनपद के गदरपुर ब्लॉक के अंतर्गत पंचायती राज विभाग एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसायटी के द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 2025-26 (National Gram Swaraj Abhiyan 2025-26) के अंतर्गत “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कृष्ट अभियान” के तहत 18 दिसंबर से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसका समापन आज 08 जनवरी को किया गया जिसमे कूल्हा, कोपा, मोतियापुरा, झगड़पुरी, मजराहसन, बराखेड़ा, राजपुर फतेहगंज, जगनपुरी आदि गांवो के लगभग ढाई हजार लोगों ने प्रतिभाग किया, प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनजातीय समुदाय को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया एवं प्रमाण पत्र बनाए गए ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय गांव के ग्रामीणों को सशक्त बनाना ताकि वे अपने गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें, और स्थानीय नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देना,जनजातीय गांवों में बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार करना है।
इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमवाल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत चौहान जी , ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी अखिलेंद्र सिंह, ग्राम प्रधानों, एवं स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button