उत्तराखंड

2.10 करोड़ की प्रस्तावित सड़क का मंत्री जोशी ने किया शिलान्यास

देहरादून: मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद देहरादून के विलासपुर काडली में मुख्य मार्ग से विलासपुर एन्क्लेव तक मार्ग का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह कार्य उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा रुपये 210.61 लाख की लागत से करवाया जा रहा है। राज्य योजना के अंतर्गत जारी इस बजट से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

अपने सम्बोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार का निरंतर प्रयास है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आमजन को बेहतर और सुगम सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि सड़कें क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना हैं और सरकार प्राथमिकता के आधार पर सड़क निर्माण एवं सुधार के कार्य कर रही है।

मंत्री ने कहा कि विलासपुर काड़ली में मुख्य मार्ग से विलासपुर एन्क्लेव तक इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही क्षेत्र में सड़क सुविधा और आधारभूत ढांचे में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को धरातल पर उतारने और जनता को सुविधाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र में आवश्यकतानुसार अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित मानकों एवं प्रावधानों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि गांव में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 11 जीआरआरसी स्कूल में विद्यालय भवन का निर्माण सहित कई अन्य योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां पर भव्य सामुदायिक भवन का निर्माण भी करवाया जाऐगा।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री ज्योति कोटिया, राज्यमंत्री कर्नल आरएस भण्डारी (सेनि), ग्राम प्रधान विनोद अवस्थी, बीडीसी दीपिका कण्डारी, कैप्टन चन्दन सिंह बिष्ट, मंजू देउपा, नैन सिंह पंवार, विक्रम कण्डारी, गिरीश उनियाल, लोनिवि की एई चन्द्रकला सहित विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button