उत्तराखंड

कुमाऊं मंडल के पैक्स पदाधिकारियों का नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न

पंतनगर: सहकार भारती उत्तराखंड के तत्वावधान में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में कुमाऊं मंडल के छह जिलों—नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं चम्पावत—के लगभग 90 पैक्स अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों का तीन दिवसीय आवासीय नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन 21 सितंबर को पूज्य लक्ष्मणराव इनामदार जी (वकील साहब) की जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे। मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश कुमार सेमवाल, सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया, पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप तथा सहकारिता सचिव डॉ. अहमद इकबाल भौतिक रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सहकार भारती के विभाग प्रमुख प्रशांत अनुज कौशिक ने किया।

उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री ने चार नए आयामों का लोकार्पण किया—
1. सहकार ग्रंथम स्मारिका,
2. देवभूमि सारथी सहकारी संघ (जो भारत टैक्सी के साथ सहयोग करेगा),
3. युवाओं के लिए सहकार जागरूकता रील्स, तथा
4. प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ।

समापन सत्र में कृषि मंत्री गणेश जोशी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े, जबकि राज्य मंत्री डॉ. भुवन विक्रम डबराल कार्यक्रम में भौतिक रूप से उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान सात महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र आयोजित किए गए—
1. नई राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2026 (पैक्स को बहुआयामी व्यवसाय केंद्र बनाने की दिशा में),
2. त्रिस्तरीय सहकारी व्यवस्था (जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पैक्स की भूमिका),
3. समिति में चुनाव एवं संचालन प्रक्रिया (पारदर्शी प्रबंधन),
4. नेतृत्व विकास (अध्यक्ष/सचिव की नेतृत्व क्षमता),
5. व्यवसाय के नए अवसर (मिलेट, सेब-कीवी, बीज उत्पादन, एफपीओ एवं आईटीबीपी-दुग्ध मॉडल),
6. नाबार्ड द्वारा वित्त प्रवाह (पैक्स को सशक्त बनाने वाली योजनाएं), तथा
7. सहकार में युवा करियर (प्रदेश अध्यक्ष विनोद गौड़ द्वारा)।

सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सहकार भारती प्रदेश अध्यक्ष विनोद गौड़, सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा पंतनगर विश्वविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक मनीराम नौटियाल, रविंद्र कश्यप, सुधीर कुमार जोशी, राकेश डंगवाल, हरीश रावत, ब्रज मोहन मधवाल, रविंद्र डोभाल, हरि सकलानी एवं अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button