उत्तराखंड

‘VB-जी राम जी’ से विकसित भारत निर्माण का संदेश घर घर पहुंचाएंगे : भट्ट

देहरादून। भाजपा राष्ट्रव्यापी VB-G RAM G जनजागरण अभियान (BJP’s nationwide VB-G RAM G public awareness campaign) की कल से प्रदेश में शुरुआत करने जा रही है। कल आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में ग्रामीण रोजगार की इस गेम चेंजर योजना की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। जिसे सम्मेलनों, घर घर संपर्क, किसान पदयात्रा, टैक्टर एवं बैलगाड़ी रैली आदि कार्यक्रमों से जन जन तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के लिए प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार के नेतृत्व में समन्वय टोलियों का गठन भी किया गया है।प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कल प्रातः 11 बजे होने वाली इस एक दिवसीय कार्यशाला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा के साथ प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी समेत कार्यक्रम से संबंधित टोली के सदस्य भी शिरकत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जनजागरण अभियान के समन्वय की जिम्मेदारी प्रदेश स्तर पर श्री कुन्दन परिहार के नेतृत्व में श्री महेन्द्र सिंह नेगी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, श्री भुवन विक्रम डबराल दायित्वधारी, श्री देशराज कर्णवाल दायित्वधारी एवं श्री उमेश त्रिपाठी प्रदेश सह-संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ को दी गई है। इस जनजागरण अभियान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में VB-G RAM G यानि विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं अजीविका मिशन विधेयक 2025 संसद में पारित हुआ है।

यह विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, जो मनरेगा की जगह लेगा और ग्रामीण विकास को गति देगा, भ्रष्टाचार पर रोक लगायेगा । साथ ही यह कानून आजीविका और परिसंपत्ति निर्माण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। ये नवाचार, प्रधानमंत्री की किसानों एवं श्रमिकों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को साबित करता है। जिसका उद्देश्य है, ऐसे सुधारों से विकसित भारत 2047 के विजन से ग्रामीण भारत का व्यापक योगदान सुनिश्चित करना। वहीं अभियान प्रदेश समन्वयक श्री परिहार ने जानकारी दी कि इसका उद्देश्य, किसानों एवं कृषि श्रमिकों को सरल भाषा में MGNREGA की तुलना में VB-G RAM G के लाभों की जानकारी देना।

जिस तरह, VB-G RAM G को किसान विरोधी अथवा गरीब विरोधी बताकर, दुष्प्रचार हो रहा है, उसका तथ्यों एवं जमीनी उदाहरणों के माध्यम से प्रभावी ढंग से खंडन करना। अभियान की गतिविधियां के लिए जिला स्तर पर 4 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जिनके सहयोग से जिला मुख्यालयों पर योजना के प्रस्तुतीकरण सहित प्रेस वार्ता का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक पंचायत सदस्यों एवं सरपंचों का जिला सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें सांसद, विधायक एवं सहकारी संस्थाओं के जिला स्तरीय सदस्य, जिला पंचायत एवं ब्लॉक पंचायत के चुनाव लड़े हुए प्रत्याशी भी उपस्थित रहेंगे।

वहीं सभी निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों एवं निर्वाचित सहकारी अध्यक्षों का ब्लॉक या मंडल स्तरीय सम्मेलन भी होगा जिसमें जिला पंचायत एवं ब्लॉक पंचायत सदस्य सन्मिलित होंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर किसान एवं श्रमिक चौपालों का आयोजन कर किसानों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा। VB-G RAMG के लाभों को स्पष्ट रूप से समझाना तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम स्तर तक सही, तथ्यपरक एवं प्रामाणिक जानकारी के प्रभावी प्रसार हेतु गाँवों में घर-घर संपर्क अभियान संचालित किया जाएगा। ब्लॉक मुख्यालय स्तर पर किसान पदयात्रा, ट्रैक्टर रैली एवं बैलगाड़ी रैली जैसे जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

वहीं जिला, मंडल एवं ग्राम-स्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत से पूर्व वर्चुअल कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। सभी किसान संगठनों एवं किसान-मजदूर संगठनों हेतु संपर्क अभियान तथा उन्हें VB-G RAM G अधिनियम के लाभों की जानकारी दी जाएगी। इस अभियान में पंचायत स्तर तक सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की पूर्ण एवं सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button