उत्तराखंड

SDRF ने यमुनोत्री मार्ग पर खोए बच्चे को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देहरादून: यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर आज एक सराहनीय कार्य करते हुए SDRF टीम ने एक खोए हुए बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नक्श अतुल पटेल (पुत्र  अतुल पटेल, निवासी गुजरात) अपने पिता से बिछड़ गया था। इस संबंध में बालक के पिता  अतुल पटेल द्वारा भैरव मंदिर क्षेत्र में तैनात SDRF के कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल प्रकाश को सूचना दी गई।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे का फोटो एवं परिजनों का संपर्क नंबर लेकर संबंधित समूहों में प्रसारित किया। साथ ही वायरलेस सेट के माध्यम से जानकीचट्टी एवं डाइवर्जन चौकी को भी सूचित किया गया। टीम की तत्परता, सतर्कता एवं उत्कृष्ट समन्वय के परिणामस्वरूप शीघ्र खोजबीन कर बालक नक्श अतुल पटेल को सकुशल बरामद कर उसके पिता श्री अतुल पटेल के सुपुर्द किया गया।

अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर  अतुल पटेल ने SDRF टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा उनके सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की। SDRF द्वारा किए गए इस कार्य ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि आपदा एवं आपात परिस्थितियों में SDRF सदैव जनसेवा के लिए तत्पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button