उत्तराखंड

रंगारंग आयोजन: वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, विजेताओं का सम्मान

देहरादून,नैनबाग (शिवांश कुंवर)। तहसील नैनबाग स्थित राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल एवं कुंदन सिंह पंवार द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इनमें लोकनृत्य एवं गीत प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही विभिन्न खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिताएं—दौड़, कैरम, रस्सीकूद, बैडमिंटन, गोला फेंक, निबंध लेखन, भाषण और एकल गायन—आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार, टटोर प्रधान मनीषा चौहान, राइका प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विजय मोहन नौटियाल, अभिभावक संघ अध्यक्ष नरेश तोमर, कुंदन सिंह पंवार, चौकी प्रभारी राम नरेश शर्मा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण—डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. दिनेश चंद्रा, डॉ. परमानंद चौहान, डॉ. मंजू कोगियाल, डॉ. दुर्गेश्वरी, डॉ. मधुबाला जुवांठा, राजमोहन रावत, दिनेश पंवार, मोहन चंद डिमरी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button