उत्तराखंड

प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 134वां संस्करण सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने निर्धारित कार्यक्रमों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भीषण गर्मी के समय स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, चोलकालीन ताम्र पट्टिकाओं की स्वदेश वापसी तथा देश की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

इसके साथ ही उन्होंने खगोल विज्ञान के प्रति युवाओं के बढ़ते आकर्षण, पर्यावरण संरक्षण, गंगा डॉल्फिन संवर्धन, जल संरक्षण तथा समाज सेवा से जुड़े प्रेरणादायी प्रयासों का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री जी ने विभिन्न प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए विषय न केवल समाज को जागरूक करते हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति नागरिकों को संवेदनशील बनाने का कार्य भी करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरणा लेते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button