उत्तराखंड

‘द लिटरेरी टेबल’ फेस्टिवल में साहित्य, कला और संस्कृति का दिखेगा रंग

देहरादून:  द लिटरेरी टेबल जो आरोग्य वेलबीइंग ट्रस्ट का एक लेखक-पाठक प्लेटफॉर्म और पहल है, को 26 और 27 सितंबर, 2026 को फेयरफील्ड बाय मैरियट, देहरादून में आयोजित किया जा रहा हैं, उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में आयोजित एक प्रेस वार्ता में आयोजकों को द्वारा बताया गया कि इस लिटरेचर और आर्ट्स फेस्टिवल की घोषणा करते हुए हमारी पूरी टीम को खुशी हो रही है। इस शानदार इवेंट का मकसद लेखकों को बढ़ावा देना है और इसमें देश के कुछ सबसे सम्मानित साहित्यिक और बौद्धिक हस्तियों के साथ दो दिनों के दिलचस्प सेशन का वादा किया गया है। आयोजकों ने बताया कि हम ऑयल एंड नेचुरल गैस और डीपीएस भागलपुर, कई सपोर्टिंग इंस्टीट्यूट और एंटरप्रेन्योर के साथ, लिटरेरी पार्टनर के तौर पर गर्व से काम कर रहे हैं और इस फेस्टिवल को डायरेक्टर डॉ. आलोका दासगुप्ता नियोगी द्वारा लीड किया जा रहा हैं।

इवेंट शेड्यूल: शनिवार, 26 सितंबर, 2026: फेस्टिवल दोपहर 1:00 बजे उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा। पहले दिन आठ सेशन होंगे। रविवार, 27 सितंबर, 2026: प्रोग्राम दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा और इसमें भी आठ सेशन होंगे। खास मेहमान और खास बातें: फेस्टिवल में शामिल होने वाले लोगों को देश के बड़े-बड़े नाम एवं सम्मानित लेखकों और हस्तियों से सुनने का मौका मिलेगा, जिनमें शामिल हैं: बच्ची करकारिया, लेखक, टाइम्स ऑफ़ इंडिया के कॉलमिस्ट, देवदत्त पटनायक, पौराणिक कथाकार, चंद्रचूड़ घोष, लेखक, पत्रकार और नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर रिसर्चर, अनुज धर, लेखक, कॉलमिस्ट और रिसर्चर, पूर्व डीजीपी अशोक कुमार, ईपीएस- लेखक, डॉ. शालिनी मलिक, लेखक और पैथोलॉजिस्ट, अजिताभ एम बोस, जाने-माने लेखक और पब्लिशर, रॉबिन रॉय – डिस्कवरी चैनल के डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर, तरुण महर्षि – बेस्टसेलिंग लेखक, समृद्धि गुलाटी – जम्मू से बेस्टसेलिंग लेखक और साइकोलॉजिस्ट, अनीता शर्मा, बेस्टसेलिंग, अवॉर्ड जीतने वाली लेखिका, शुभोब्रत मजूमदार- डेब्यू लेखक, मोना वर्मा – बेस्टसेलिंग लेखक, डॉ. आलोक दासगुप्ता नियोगी – अवॉर्ड जीतने वाली लेखिका और फ्रीलांस राइटर।

इस फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के रूप में जाने-माने राइटर – प्रेम प्रकाश अनिमेष, आरबीआई, झारखंड के रीजनल डायरेक्टर हैं मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण: बाची करकारिया और देवदत्त पटनायक द्वारा एडिटेड WATERNAMAH बुक डिस्कशन, द लिटरेरी टेबल की सोविनियर के तीसरे एडिशन की रिलीज़ एवं रॉबिन रॉय की डॉक्यूमेंट्री एम्बर्स ऑफ़ होप की स्क्रीनिंग, जिसे ज़ीनत अमान ने नैरेट किया है और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर एंकर करेंगे। लिटरेचर एंड आर्ट्स फेस्टिवल में विभिन्न सेशन को पूजा खन्ना, डॉ. रूबी गुप्ता, मेजर जनरल आनंद रावत, मोना वर्मा, डॉ. आलोका दासगुप्ता नियोगी, जसलीन कौर, जूही खन्ना, क्रीती अहलावत, जयश्री बनर्जी, गुंजन कवात्रा बलूजा और दूसरे जाने-माने लोगों का एक पैनल मॉडरेट करेगा।

फेस्टिवल के एमसी मनु आहूजा भी शामिल होंगे। 26 सितंबर, 2026 को होने वाले उद्घाटन में चीफ गेस्ट श्री प्रेम रंजन अनिमेष, जाने-माने लेखक और आरबीआई, झारखंड के रीजनल डायरेक्टर होंगे और गेस्ट ऑफ़ ऑनर होंगे हिमालय वेलनेस के डॉ. फारूक, दृष्टि आई हॉस्पिटल के डॉ. गौरव लूथरा, डीपीएस, भागलपुर के चेयरमैन श्री राजेश श्रीवास्तव, ओएनजीसी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुश्री नेबुला बागची, ओएनजीसी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुश्री आर.एस. नारायणी एवं अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button