उत्तराखंड

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी लॉन्च करेगी फिनटेक और फाइनेंशियल एनालिटिक्स कोर्स

देहरादून। ग्राफिक एरा में छात्रों को फिनटेक, फाइनेंशियल एनालिटिक्स और बिजनेस इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। इसके लिए दो नए शैक्षणिक कार्यक्रम बीबीए (फिनटेक) एवं बी. कॉम. (ऑनर्स) फाइनेंशियल एनालिटिक्स एंड बिजनेस इंटेलिजेंस शुरू होने जा रहे हैं। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) कंपनी के बीच छात्र छात्राओं को भविष्य की वित्तीय एवं व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार करने और उन्हें आधुनिक वित्तीय तकनीकों से परिचित कराने के लिए एमओयू किया गया।

इस एमओयू के तहत ईवाई के सहयोग से ग्राफिक एरा में बीबीए (फिनटेक) एवं बी. कॉम. (ऑनर्स) फाइनेंशियल एनालिटिक्स एंड बिजनेस इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहे हैं। जिससे छात्र छात्राओं को फिनटेक, फाइनेंशियल एनालिटिक्स, बिजनेस इंटेलिजेंस और उभरती वित्तीय तकनीकों का उद्योग आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उन्हें लाइव प्रोजेक्ट्स, केस स्टडी और व्यावहारिक शिक्षण के माध्यम से आधुनिक व्यावसायिक कौशल एवं उद्योग संबंधी विशेषज्ञता विकसित करने का अवसर मिलेगा।

एमओयू पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की ओर से कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा और अर्न्स्ट एंड यंग कंपनी की ओर से कंपनी के निदेशक आनंद अखौरी ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डा. संतोष एस सर्राफ, बिज़नेस मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के हेड डा. एन एस बोहरा, ईवाई कंपनी की सीनियर मैनेजर नेहा चावला टुटेजा, असिस्टेंट मैनेजर विकास खोसला के साथ डा. मनु शर्मा, सीए प्रीति शर्मा, हिमानी उप्रेती और रिया शर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button