उत्तराखंड

हल्द्वानी होगा लेजेंड लीग क्रिकेट का मेजबान

हल्द्वानी। भारत के दिग्गज क्रिकेटरों के सम्मान के लिए समर्पित प्लेटफॉर्म लेजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket)  (एलएलसी) ने आज अपने सीज़न चार की घोषणा की। ये आयोजन देश के छह प्रमुख सांस्कृतिक शहरों-पटना, ग्वालियर, अमृतसर, कोयंबटूर, हल्द्वानी और आगरा में होंगे। सीजन के मैच मार्च 2026 में होंगे। हल्द्वानी के इतिहास में पहली बार दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटरों का कुंभ लगने वाला है। यह देखते ही बनेगा।

लेजेंड्स लीग क्रिकेट में खेल के कुछ सबसे नामचीन लोग शामिल होंगे। पिछले सीज़न के मैचों में क्रिस गेल, हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक और रॉस टेलर जैसे कई लेजेंड्स भाग ले चुके हैं। रमन रहेजा, को-फ़ाउंडर, लेजेंड्स लीग क्रिकेट का कहना है, हल्द्वानी से हमेशा से कुछ बड़ा करने की शुरुआत होती है। यह शहर पहली बार क्रिकेट लेजेंड्स की मेजबानी कर रहा है। एक नया इतिहास लिख रहा है।

इसके साथ पूरी दुनिया के खेल जगत में हल्द्वानी का नाम होगा। हिमालय की तराई में बसा हल्द्वानी पहली बार इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए तैयार है। इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी भाग लेंगे। क्रिकेट का इतना भव्य आयोजन यहां पहले कभी नहीं देखा गया है। यह क्रिकेट का कुंभ होगा।

जाहिर है पूरी दुनिया के खेल प्रेमियों के बीच शहर के चर्चे होंगे। भारतीय खेल जगत में हल्द्वानी का कद बढ़ेगा। खेल मैदान और संचालन में सहयोग के लिए प्रशासन के साथ विमर्श जारी है। मैच शेड्यूल, टीम, जगह और फ़ैन एंगेजमेंट इनिशिएटिव्स सभी जानकारियां जल्द प्रसारित की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button