उत्तराखंड

देवभूमि आगमन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भव्य स्वागत

देहरादून। भारत की राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री  मदन कौशिक, मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक  दीपम सेठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में विशेष व्यवस्थाएँ की गई थीं। इस दौरान प्रशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था के उच्च अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button