उत्तराखंड

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, 5 बीघा क्षेत्र में चली कार्रवाई

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान के तहत बुधवार को डोईवाला के खेरी रोड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने बलविंदर सिंह द्वारा बिना वैधानिक स्वीकृति के लगभग पांच बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाई गई सड़कों समेत अन्य निर्माणों को हटाया गया।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति के होने वाले किसी भी अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियां शहर के सुनियोजित विकास में बाधा बनती हैं और आम लोगों के हितों को भी प्रभावित करती हैं। उन्होंने भूखंड खरीदने से पहले उसकी वैधानिक स्वीकृति की जांच करने की अपील की।

प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि एमडीडीए की टीमें नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण कर रही हैं और जहां भी अवैध निर्माण या प्लॉटिंग की शिकायत मिलती है, वहां तत्काल कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि बिना स्वीकृति के निर्माण या प्लॉटिंग करने वालों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण सहित नियमानुसार विधिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से अवैध निर्माण और प्लॉटिंग की सूचना प्राधिकरण को देने की अपील की गई, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button